पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाइयाँ बांटी, पटाखे फोड़े
महराजगंज। नौतनवा /अड्डा बाजार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सात बार के सांसद पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही जिले भर में कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं, पटाखे फोड़े और जमकर “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
खुशी के इस मौके पर भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरी उर्फ गुड्डू अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा नेता सचित्र नारायण त्रिपाठी, मदन चौधरी, मनोज अग्रहरी, जय प्रकाश प्रजापति, रामजीत चौरसिया, संजय चौधरी (अध्यापक), बलराम जायसवाल, राजेश, अमन चौधरी, अनुराग अग्रहरी एवं सूरज मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर की रिपोर्ट

