Uncategorized

पिकअप और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बगहा मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन तेज गति में था, तभी रामपुर बगहा मोड़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और सवार व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान ग्राम बेलवानिया बताया जा रहा है की कोशिश की जा रही है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मोड़ पर स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button