समय पर मीटर रीडिंग न होने से उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान।
महाराजगंज /
चौमुखा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा समय पर मीटर रीडिंग न किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि महीनों तक मीटर रीडिंग नहीं ली जाती, जिसके बाद अनुमान के आधार पर अधिक बिल थमा दिए जाते हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गलत बिलों के कारण उन्हें अनावश्यक रूप से अधिक राशि का भुगतान करना पड़ता है, जबकि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कुछ मामलों में बकाया दिखाकर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मीटर रीडिंग समय पर कराई जाए, पुराने गलत बिलों में सुधार किया जाए तथा उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी व स्टाफ की कमी के कारण रीडिंग में देरी हो रही है, जिसे शीघ्र सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं ने आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है। इसी संदर्भ में उपभोक्ता रविनंदन गुप्ता के द्वारा x twiter पर भी की गई शिकायत।