घुघली को शुद्ध पानी, फरेंदा मार्ग को फोरलेन की सौगात की उम्मीद—सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सीएम योगी से की अहम मुलाकात
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सोमवार देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत अहम माना जा रहा है।
विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत घुघली में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आज भी नगरवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। बढ़ती आबादी और सीमित संसाधनों के कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए रोज़ाना संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी योजना लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
साथ ही विधायक ने नगर पंचायत घुघली के सीमा विस्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीमाएं विकास की गति में बाधक बन रही हैं। सीमा विस्तार होने से न केवल नगर का समग्र विकास होगा, बल्कि सड़क, जलापूर्ति, सीवर, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी संभव हो सकेगा।
इसके अतिरिक्त सदर विधायक ने फरेंदा मार्ग एनएच-730 पर पकड़ी चौराहे से पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित एमसी मेडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के फोरलेन हो जाने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और मेडिकल कॉलेज, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों के कारण यह मार्ग अधर में लटका हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा �