Uncategorized

पनियरा में जनसत्ता दल का संगठन विस्तार, ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

पनियरा में जनसत्ता दल के संगठन विस्तार को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष गुड्डू पांडेय जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से संतोष कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला अध्यक्ष ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीब, किसान और नौजवानों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button