बैंक के आस-पास चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं बरामद 35,000/- रु0 नगद के साथ 02 नफर अभियुक्तों एवं 02 बाल अपचारी गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा कुशीनगर श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व उ0नि0 श्री आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 श्री शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम द्वारा महुअवाँ कट NH-28 हाईवे फाजिलनगर में चेकिंग के दौरान बैक के आस-पास से चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों 1-सागर तिवारी पुत्र असोक तिवारी निवासी महैचा थाना हथुवा जनपद गोपालगंज बिहार, 2-भीमा तिवारी पुत्र स्व0 रामचन्द्र तिवारी निवासी महैचा थाना हथुवा जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर एवं 02 बाल अपचारारियों को हिरासत में लिया गया। उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए PNB बेंक पटहेरवा व थाना चौराखास क्षेत्र के बैक मे हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के 35 हजार रुपये नगद व चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन एक अदद मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 BR 28 AA 7450 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 34/2023 धारा 379,411 भादवि0, मु0अ0सं0 11/2023 धारा 379,411 भादवि0 में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगणो द्वारा गिरोह बनाकर भिन्न- भिन्न बैंको के आस-पास चोरी/टप्पेबाजी की काफी घटनाए कारित करना बताया गया है जिसके संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-सागर तिवारी पुत्र असोक तिवारी निवासी महइच थाना हथुवा जनपद गोपालगंज बिहार
2-भीमा तिवारी पुत्र स्व0 रामचन्द्र तिवारी निवासी महइच थाना हथुवा जनपद गोपालगंज बिहार
3-02 अन्य बाल अपचारी
अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 34/2023 धारा 379,411 भादवि0 थाना पटहेरवा कुशीनगर ।
2-मु0अ0सं0 11/2023 धारा 379,411 भादवि0 थाना चौराखास कुशीनगर ।
बरामदगी का विवरण-(कुल बरामदगी लगभग 35,000/- रु0 नगद)
1- थाना पटहेरवा में चोरी गये 20000 रूपये में से 15600 रूपये नगद बरामद
2-थाना चौराखास में चोरी गये 27000 रूपये में से 19400 रूपये नगद बरामद
3-उक्त चोरी की घटना मे प्रयुक्त वाहन एक अदद मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 BR 28 AA 7450
गिरफ्तारी /बरामद करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2-निरीक्षक श्री उमेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 श्री आलोक कुमार यादव स्वाट टीम कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री शरद भारती प्रभारी सर्विलांस मय टीम जनपद कुशीनगर
5-हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
6-हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
7-हे0का0 रणजीत सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
8-का0 सचिन कुमार स्वाट टीम कुशीनगर
9-का0 सन्दीप भाष्कर स्वाट टीम कुशीनगर
10-का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
11-का0 सोहित यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर
12-का0 जयहिन्द यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर।