Uncategorized

श्री श्याम मंदिर के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया उत्सव

मण्डल प्रभारी सागर
रामकोला (कुशीनगर)।

श्री श्याम मंदिर रामकोला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटूश्यामजी मंदिर के निर्माण के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया गया। जिसमे रामकोला के सभी भक्तों ने अपनी हाजरी लगाई। सभी के द्वारा श्री खाटूनरेशजी का अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे पाठ वाचक अजीत प्रेमी जो गोरखपुर से आए है उनके द्वारा गाजे बाजे के साथ खाटूश्याम, हनुमान जी शिवजी आदि भगवान के नाना प्रकार के लिलावा और कलाओ का प्रदर्शन किया गया। जिसमे सभी समाज के लोगों की भूमिका मुख्य और सराहनी रही और साथ ही भक्तो को प्रसाद ग्रहण कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्रवण छपड़िया, सुनीता छपड़िया, प्रमोद केडिया, अजय केडिया, अमित तुलस्यान, श्यामलाल अग्रवाल, पवन चौधरी, सन्तोष केडिया, संजय केडिया, सीमा केडिया, चंदन केडिया, निकिता केडिया, विशाल केडिया, ममता केडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू देवी, रेनू तुलस्यान, अर्चना अग्रवाल, उषा बँका, उमा तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मनीष तुलस्यान,चेतन तुलस्यान,दीपक छापडिया, विमल खेतान, निर्मल खेतान, सुनीता खेतान सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button