Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र में नाली से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौरी जगदीश गांव में पूर्व प्रधान डॉक्टर आत्मा कुशवाहा के घर के सामने नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। अचानक शव मिलने की इस घटना से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संवाददाता अरुण गुप्ता