मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत कंबल वितरण का हुआ सफल आयोजन
*जरूरतमंद लोगों ने कंबल प्राप्त कर थाना माधोटांडा । मिशन शक्ति पुलिस का आभार व्यक्त किया

पीलीभीत/कलीनगर/खबर जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र से है जहां मिशन शक्ति 5 फेज के तहत कंबल वितरण का आयोजन किया गया आपको बता दें कि
मंगलवार को ग्राम रानीगंज और लक्ष्मीपुर में मंदिर में हुआ मिशन शक्ति का कंबल वितरण आयोजन विकासखंड पूरनपुर जनपद पीलीभीत में थाना माधोटांडा मिशन शक्ति प्रभारी सोहन सिंह ,एस आई प्रमोद कुमार ,और जमुनियां चौकी प्रभारी चंद्रपाल, दीवान डीलक्स शास्त्री, दीवान विपिन कुमार, सिपाही रवि आदि टीम ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया वहीं उपस्थित सभी लोगों को ठंड से बचने हेतु सुरक्षा बरतने का उचित सुझाव भी बताया। वहीं कंबल प्राप्त कर जरूरतमंद व गरीबों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने माधोटांडा पुलिस का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं माधोटांडा पुलिस द्वारा विशेष जानकारी भी दी गई। जैसे विधवा पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वल योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान आदि योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई। इस दौरान माधोटांडा थाना मिशन शक्ति टीम का बुजुर्ग महिलाओं ने धन्यवाद किया