Uncategorized

तहसील कप्तानगंज एसडीएम और सीओ पहुंचे मठिया गांव

कुशीनगर – कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बीते दिनों दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जिसमें दबंगों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलते हुए बेरहमी से मारपीट की थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था, जिसमें चौकी प्रभारी समेत दो सिपाही घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसपर पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर 18 को गिरफ्तार किया जिसके बाद में गांव में शांति कायम हो सका

भ्रामक और असत्य सूचना प्रसारित होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ

बीते दो दिन से भ्रामक और असत्य सूचना प्रसारित हो रही थी कि ग्रामीण दहशत के माहौल में जी रहे पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है जिसपर तत्काल कप्तानगंज उपजिलाधिकारी विनोद गुप्ता और कसया सीओ कुंदन सिंह मठिया गांव में रविवार को पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्तालाप कर उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर न कार्रवाई हुई है न होगी पुलिस प्रशासन आपके साथ है तो वही सीओ ने कहा आप सभी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, पुलिस पर भरोसा करे अफवाहों पर ध्यान न दें,किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं होगी आप की सुरक्षा के लिए पुलिस हर पल मुस्तैद किए गए है किसी भी ग्रामीण को पुलिस से कोई असुविधा नहीं होगी सभी अपना जीवन अमन चमन के साथ व्यतीत करें

अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बेहद आवश्यक है।
गांव में पहुंचने का उद्देश्य न केवल अपराध पर नियंत्रण पाना था, बल्कि ग्रामीण जनता में सुरक्षा का एहसास और पुलिस के प्रति विश्वास भी पैदा करना था

प्रशासन का ग्रामीणों से अपील

किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें, गांव के बीट सिपाही,हल्का दारोगा,या थाना प्रभारी के नंबर पर फोन कर उसकी सत्यता को जरूर जांच ले

Related Articles

Back to top button