मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 24वें स्थापना दिवस पर बधाई और स्कूल में किया गया सामान वितरण
घनश्याम कुशवाहा क्राइम ब्यूरो महाराजगंज

लक्ष्मीपुर – महराजगंज।नेशनल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल पैसिया लक्ष्मीपुर महराजगंज में महताब ख़ान, सह संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश, ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 24वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को कांपी, पेंसिल, पेन, साल आदि वितरित किए ।
महताब ख़ान का संदेश
महताब ख़ान ने कहा कि माननीय भाई साहब डॉ. इंद्रेश कुमार जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिस मिशन के साथ आगे बढ़ रहा है, वह आज एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि देश को एकता और अखण्डता के सूत्र में बाँधने, उसे नशा-मुक्त, दंगा-मुक्त, दहशत-मुक्त, और पर्यावरण-युक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं ।
आह्वान
महताब ख़ान ने सभी से आह्वान किया कि वे नेक रास्ते पर अडिग रहें, आपसी भाईचारे को मजबूत करें, एकजुट रहें, और समाज व राष्ट्र को कमजोर करने वाली कट्टरता और विभाजनकारी सोच के विरुद्ध डटकर खड़े रहें। उन्होंने कहा कि आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मूल्यों, उद्देश्यों, और राष्ट्रहित के इस पावन कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी, और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य परवेज अहमद, अध्यापक राजन चौधरी, बलराम, मोहम्मद आरिफ, सुकृत विश्वकर्मा, शमीमा खातून, रिंकी, प्रेमलता, अभिभावक, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।