जी न्यूज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रान्त की अधिवेशन
"ब्यूरो आजमगढ़ "

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत का 65 वाँ प्रांत अधिवेशन रानी अबक्का नगर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 29, 30 तथा 31 दिसम्बर को आयोजित किया गया, इस बार काशी प्रांत में 3 लाख 87 हज़ार कार्यकर्ताओं की सदस्य बनाये जाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि साझा की गई,
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि आशीष चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री ABVP एवं श्री योगेश्वर दत्त भारतीय कुश्ती खिलाड़ी सहित दर्जनों अन्य अतिथि और लगभग 500 की उपस्थिति रहीं,
इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के नवीन घोषणा में नगरा बलिया के निवासी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU के विधि संकाय में अध्ययनरत अनुराग तिवारी को प्रांत कार्यसमिति सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया,
अधिवेशन के पहले दिन चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए,इनमें ‘केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में रिक्त सीटें एवं देर तक चलती प्रवेश प्रक्रिया चिंतनीय’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्र चेतना का अमर घोष’, ‘स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम की ओर: एक संतुलित जीवन की पहल’ और ‘सीमांत से सशक्तिकरण तक उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारत को एक बार फिर राष्ट्रीय पुनरुत्थान की आवश्यकता है, जिसका आधार ज्ञान और चरित्र की शिक्षा होनी चाहिए।