Uncategorized

थाना सिंगरामऊ में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। थाना सिंगरामऊ में शनिवार को समाधान दिवस का हुआ आयोजन,चार प्रार्थना पत्रों पर हुई सुनवाई चारों प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे,जानकारी के मुताबिक सिंगरामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तज़र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना,सुनवाई के दौरान चार प्रार्थना पत्रों में से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया,जबकि तीन प्रार्थना पत्रों को राजस्व विभाग से संबंधित हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को दिया गया एवं शीघ्र ही आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए,थाना समाधान दिवस के आयोजन पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों से काफी लोग मौजूद रहे,इस समाधान दिवस के आयोजन से मौजूद लोगों ने सरकार की प्रशंसा की लोगो का कहना था कि आम जन मानस के लिए समाधान दिवस का आयोजन एक अच्छी पहल है,जिससे आम जन मानस की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाता है।

Related Articles

Back to top button