Uncategorized

श्रद्धांजलि और सेवा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह ने माता-पिता की पुण्यतिथि पर बांटे कंबल

​घुघली महराजगंज:-नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को दोहराते हुए घुघली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह ने अपने माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर एक अनूठी मिसाल पेश की है।
​भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह ने अपने पूज्य माता-पिता की स्मृति में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए वृद्धों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल भेंट किए।
​इस अवसर पर श्रवण सिंह ने कहा, “माता-पिता के संस्कार ही हमें समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरा प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड से न ठिठुरे। ​इस पुनीत कार्य की स्थानीय ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने काफी सराहना की है। लोगों का कहना है कि राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ना श्रवण सिंह की पहचान रही है। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और समर्थक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button