महाराजगंज में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का युवा नेतृत्व गठित, बृजेंद्र पांडे बने अध्यक्ष, विपिन सिंह महामंत्री
महाराजगंज।
जनपद महाराजगंज में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर तले संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व का चयन किया गया। संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से बृजेंद्र कुमार पांडे को जिलाध्यक्ष एवं विपिन सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता को सशक्त, संगठित और संघर्षशील बनाने पर जोर दिया गया।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में रविकांत सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह व राजाराम गुप्ता को उपाध्यक्ष, विकास यादव को कोषाध्यक्ष, रंजीत मोदनवाल को संयुक्त मंत्री, इंद्र शुक्ला को संगठन मंत्री तथा मारकंडे द्विवेदी को संरक्षक मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में जनपद की चारों तहसीलों—नौतनवा, सदर, फरेंदा और निचलौल—के तहसील अध्यक्षों को अधिकार सौंपे गए।
नौतनवा तहसील अध्यक्ष: शिवरतन महामंत्री कृष्णानंद द्विवेदी।
सदर तहसील अध्यक्ष: राकेश जायसवाल महामंत्री इंद्र कुमार शुक्ला,
फरेंदा तहसील अध्यक्ष: (अघोषित)
निचलौल तहसील अध्यक्ष: मनोज तिवारी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पांडे ने चारों तहसील अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे जनपद महाराजगंज में संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान को गति दें, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों व सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ सकें।
बैठक में संरक्षक मारकंडे द्विवेदी, शमशाद अंसारी, श्याम सुंदर गौण, रविनंदन गुप्ता, अनीश विश्वकर्मा,गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री कैलाश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष पल्टू मिश्रा ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा तथा जनपद महाराजगंज में संगठन को नई मजबूती प्रदान किया।
