Uncategorized
तालाब किनारे बोरे में मिली नवजात बच्ची की लाश, क्षेत्र में सनसनी
ज़ी न्यूज़
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में तालाब के किनारे एक बोरे में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्रा एवं शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया है। शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि नवजात के परिजनों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।