कलेक्ट्रेट सभागार में ‘आर्ड फोर्सेज वेटरन्स डे’ का आयोजन
पूर्व सैनिकों के शौर्य व बलिदान को किया गया नमन

ज़ी न्यूज़
महराजगंज। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ‘आर्ड फोर्सेज वेटरन्स डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद नायक प्रेम बहादुर खत्री, नायक पूरन बहादुर थापा एवं हवलदार प्रदीप कुमार थापा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इसके पश्चात सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने देश के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, एसएसबी कमांडेंट, अपर जिलाधिकारी तथा उपस्थित पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के अनुभव और अनुशासन का लाभ नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में लेना चाहता है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों की सेवाओं का उपयोग नागरिक सेवा के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने में किया जाएगा, जिससे जनपद में एक कुशल एवं मजबूत नागरिक सुरक्षा बल का गठन हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तीनों सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों के शौर्य, त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘आर्ड फोर्सेज वेटरन्स डे’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व सैनिकों की अहम भूमिका को भी दर्शाता है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) धीरेन्द्र राय ने पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश और