Uncategorized

महराजगंज।

महराजगंज के अहिरौली निवासी हफीजुर्रहमान ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बिना जानकारी और सहमति के उनकी दाहिनी किडनी निकाल दी। इस संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी दाहिनी किडनी में 18 एमएम की पथरी पाई गई थी। इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 अक्टूबर 2022 को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हफीजुर्रहमान का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। रोज़गार के सिलसिले में वे विदेश चले गए, लेकिन वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सितंबर 2025 में गंभीर अवस्था में भारत लौटने के बाद उन्होंने विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों में जांच कराई। रिपोर्ट देखकर वे स्तब्ध रह गए, क्योंकि जांच में उनकी दाहिनी किडनी मौजूद नहीं पाई गई।

पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टरों ने पथरी का ऑपरेशन बताकर उनकी दाहिनी किडनी निकाल ली, जिसकी न तो उन्हें कोई जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की लिखित सहमति ली गई। मामले को लेकर उन्होंने 10 जनवरी 2026 को गोरखपुर के बड़हलगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के निर्देश पर कराई गई एमआरआई जांच में भी दाहिनी किडनी न होने की पुष्टि हुई है।

हफीजुर्रहमान का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक न तो पुलिस और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग �

Related Articles

Back to top button