Uncategorized

लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, मदन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता विकास अग्रहरि

लालगंज (बस्ती)। थाना लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चर्चित मदन हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, कपड़े तथा आरोपियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना लालगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026, धारा 103(1) बीएनएस की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने वंश बहादुर यादव (26 वर्ष) निवासी भैसहिया, थाना कोतवाली, बस्ती को गौराघाट कुआनों नदी पुल के पास से तथा पूनम यादव (36 वर्ष) निवासी भैसहिया, थाना कोतवाली, बस्ती को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन एवं कपड़े बरामद किए गए। साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 309(4), 317(2) एवं 238 बीएनएस की

Related Articles

Back to top button