Uncategorized

प्राइवेट”मां अस्पताल” की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों में आक्रोश

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के पुरामुकुंद मे स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका के पति किशन कुमार गौतम निवासी खजूरन ने बताया की मै शनिवार को अपनी पत्नि शारदा देवी की डिलवरी के लिए मां अस्पताल मे भर्ती कराया था किन्तु अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रदीप यादव(बबलू) के द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने की वजह सें समय पर उचित उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिससे प्रसूता और नवजात दोनों की रविवार को मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए तथा कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जच्चा-बच्चा की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button