Uncategorized

जमीनी विवाद में हथौड़े से हमलाथाना घुघली जनपद महराजगंज

क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस संबंध में पीड़ित राजेश पुत्र मोलई ने घुघली थाने में रविवार को तहरीर दी है। राजेश ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस दौरान दो डिसमिल अतिरिक्त जमीन देने के नाम पर 70 हजार रुपए भी लिए थे। हालांकि, बाद में न तो अतिरिक्त जमीन का बैनामा किया गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि जब राजेश इस संबंध में बात करने के लिए उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में राजेश घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button