Uncategorized

बहरा पार्क मे तैनात वनमाली महाबीर यादव का आतंक,बदलापुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्जबदलापुर, जौनपुर।

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

थाना बदलापुर पुलिस ने बहरा पार्क में तैनात वनमाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया गया है, वादिनी शिलादेवी पत्नी सुरेंद्र , निवासी मरगूपुर थाना बदलापुर, ने लिखित तहरीर देकर बताया कि आरोपी वनमाली पार्क में घूमने आने वाली महिलाओ व पुरुषों से  शराब के नशे मे अवैध रूप से वसूली व दुर्व्यवहार करता है। रात करीब आठ बजे चोरी की नियत से महाबीर यादव प्रार्थिनी के घर पर आया पूछताछ करने पर टालमटोल करने लगा पकडने की कोशिश करने पर भागने लगा ,पीछा करने पर हाथ से मारकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, पीड़िता की तहरीर पर थाना बदलापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बहरा पार्क मे तैनात वनमाली का आतंक काफी दिनो से चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र में ये अवैध लकड़ियों की कटान पर ठेकेदारों से अच्छा पैसा वसूलता है, बहरा पार्क मे शराबीयो व  असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है जिससे पार्क मे घुमने आने वाले पर्यटको मे भय व्याप्त रहता है ,प्रेमी जोड़ो से धमकी देकर हो रही अवैध वसुली काफी दिनो से चर्चा का बिषय बनी हुई है,

Related Articles

Back to top button