Uncategorized

कसया थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 8पं राजमंगल पाण्डेय नगर (सपहा चौराहे )

पर रविवार की शाम सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण भारत पेट्रोलियम के तेल टैंकर की चपेट में आने से एक 13वर्षीय बालिका की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रख कर सडक जाम कर चौराहे से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग करने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त चौराहे पर सडक के दोनों पटरियों पर हमेशा अतिक्रमण के कारण रोड जाम रहता है नपाप कुशीनगर के वार्ड नंबर 3संत गाडगे नगर बेनुआपुर निवासी संतोष कुमार की पुत्री बउकी उम्र 13वर्ष कही रिश्तेदारी से अपने घर जा रहे थे कि सपहा चौराहे पर रुक कर बउकी के पिता संतोष बाजार करने चला गया और लड़की सड़क के किनारे किसी बाईक के सहारे खडी थी इसी समय भारत पेट्रोलियम का तेल टैंकर चौराहे से गुजर रहा था जिसके चपेट में बच्ची आ गई और उसका सिर पिछले पहिया के नीचे दब गया जिससे बउकी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई टैंकर चालक टैकर छोड़ कर तत्काल फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सपा नेता ए के बादल ,राज खरवार,परवेज आलम, छोटेलाल जायसवाल, जयप्रकाश कुशवाहा, दरोगा गोंड,अंगद केशरी,लक्ष्मन कुशवाहा, नन्हे शर्मा, सिकंदर चौहान, मुन्ना जायसवाल सहित भारी संख्या में भीड ने लगभग डेढ़ घंटे तक कसया तुर्कपट्टी मार्ग को जाम कर दिया।चौराहे पर सडक के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटने के बाद ही लाश उठने देंगे की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने लोगो को अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया तब नगरवासी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।मौके पर एस ओ कसया अभिनव मिश्र मय फोर्स मौजूद रहे।

संवाददाता अरुण गुप्ता

Related Articles

Back to top button