Uncategorized

नवनिर्माण कार्य का बदलापुर विधायक ने किया लोकार्पण

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुराने एनएच-56 रेलवे क्रॉसिंग के समीप बबुरा शर्मा बस्ती संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया लोकार्पण।

नवीन पिच रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सौगात मिली है।

इस मार्ग का नाम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, स्वर्गीय अशोक सिंह जी के नाम पर समर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अवधेश उपाध्याय, रिक्की सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, फौजदार सिंह, विनोद सिंह, विनोद तिवारी, संदीप सिंह, प्रयास उपाध्याय, संजय सिंह, मनोज निषाद, कृपाशंकर यादव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे,इस नवनिर्माण लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में खुशियां देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button