सेवलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। सेवलाइफ फाउंडेशन (SaveLIFE Foundation) के सहयोग से Zero fatality district (ZFD) के तहत जौनपुर पुलिस द्वारा ‘वैज्ञानिक दुर्घटना जांच’ एवं ‘सक्रिय प्रवर्तन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गया।
पुलिस बल को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की वैज्ञानिक ढंग से जांच करने और दुर्घटना स्थलों से डेटा एकत्र करने हेतु किया गया प्रशिक्षित
श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस, लखनऊ की प्राथमिकता व श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के निर्देशन में डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सेवलाइफ फाउंडेशन (SaveLIFE Foundation) के सहयोग से रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के देखरेख में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सेवलाइफ फाउंडेशन (SaveLIFE Foundation) के सहयोग से जौनपुर पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए “वैज्ञानिक दुर्घटना जांच (Scientific Crash Investigation) और सक्रिय एवं दृश्य प्रवर्तन (Active and Visible Enforcement)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की वैज्ञानिक ढंग से जांच करने और दुर्घटना स्थलों से डेटा एकत्र करने की बारीकियों से अवगत कराना है।
पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि कैसे आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं के पीछे के असली कारणों (जैसे सड़क इंजीनियरिंग, वाहन की स्थिति या मानवीय चूक) का पता लगाया जा सकता है।
सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति को अधिक प्रभावी और दृश्यमान बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन कम हो और जनहानि को रोका जा सके।
कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कहा कि “वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दुर्घटनाओं की जांच न केवल अपराधियों को सजा दिलाने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने में भी सहायक होगी।”
सेवलाइफ फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से जांच की नई तकनीकों को साझा किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभाग RTO, NHAI, PWD, स्वास्थ्य विभाग और थानों के पुलिसकर्मी/यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।