Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
सपहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी संदीप चौहान (20) और घायल युवक की पहचान दोघरा निवासी अमन तिवारी (22) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी की तरफ से सपहा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिए में चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के। लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर हिंदूवादी नेता नीरज सिंह भी पहुंचे।

संवाददाता अरुण गुप्ता