Uncategorized

डी.पी. इंटरमीडिएट कॉलेज बारीगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

ज़ी न्यूज़ घुघली ब्लाक अंतर्गत बुधवार को डी.पी. इंटरमीडिएट कॉलेज बारीगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्रबंधक श्री राम निवास सिंह ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुआ l आयोजन के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार नागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महाराजगंज, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार उपाध्याय तथा आयोजन में प्रमुख भूमिका महेंद्र सिंह वकील द्वारा निभाई गई l कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्वलित करके किया गया इसके उपरांत रामनिवास सिंह जी ग्राम प्रधान,महेंद्र सिंह वकील व राजेश उपाध्याय और सुनील पटेल ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंटकर और शाल ओढाकर स्वागत किया गया, पुनः विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । स्वागत गीत के बाद राजेश कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय का सौभाग्य है कि एक जज विद्यालय में आये हैं, सभी बच्चों को इनसे सीख लेकर बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए,अपने भविष्य को बनाना चाहिए ।इसके बाद ग्राम प्रधान श्री रामनिवास सिंह जी ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा का आश्वासन दिया गया, इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय ने संविधान की विभिन्न धाराओं का उल्लेख किया तथा बच्चों को कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी, तथा बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, बच्चों, विकलांगों इत्यादि अक्षम लोगों के उत्पीड़न की स्थिति में नि: शुल्क सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है तथा कोई व्यक्ति कभी भी मुझसे संपर्क कर सकता है।
इसके उपरांत बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील पटेल ने किया।

Related Articles

Back to top button