Uncategorized

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से है

पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर से गंभीर मामला सामने आया है।
गांव निवासी मदनलाल ने एक व्यक्ति पर खेत में खड़े पेड़ों को काटकर नष्ट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मदनलाल पुत्र दयाराम के अनुसार उनके खेत में लगे लगभग 400र यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए गए।
आरोप है कि रामबहादुर पुत्र दयाराम ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर 25 जनवरी 2026 को वारदात को अंजाम दिया।
घटना के समय मदनलाल का भांजा नंदराम मौके से गुजर रहा था, जिसने आरोपियों को पेड़ काटते हुए देखा।
नंदराम के पहुंचते ही आरोपी पास के गन्ने के खेत में छिप गए।
सूचना पर मदनलाल भी मौके पर पहुंचेक्ष और विरोध किया।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने और खेत में गाड़ देने की धमकी दी।
पीड़ित ने जमुनिया चौकी में तहरीर दी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
मदनलाल का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और जान का खतरा बना हुआ है।
पीड़ित ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है।

धर्मपाल सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट, पीलीभीत

Related Articles

Back to top button