Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़……………

थाना लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती अभिनंदन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में की गई।

प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा
मु0अ0सं0 330/2025, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित
वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रामदरश, निवासी सेल्हरा घाट, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को

दिनांक 31 जनवरी 2026 को समय 10:50 बजे
हथियाव रसुलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय जनपद बस्ती भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक – संजय कुमार
  • उप निरीक्षक – महेश शर्मा
  • कांस्टेबल – संजीत कुमार

Related Articles

Back to top button