Uncategorized

बदलापुर में भीषण सड़क हादसा, किशोर की मौत, पांच गंभीर घायल

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-731 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैंड पार्टी से लदी एक ट्रैक्टर और इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में मौके पर ही सक्षम पुत्र राजेश गौतम (उम्र लगभग 15 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी फ़त्तूपुर गांव निवासी थे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button