Uncategorized

जोगिया में विज्ञान प्रदर्शनी का DM ने किया निरीक्षण,पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया अपील

जी न्यूज़ घुघली

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने सोमवार को श्री गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, जोगिया में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर विशेष पुनरीक्षण मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। जिन छात्र-छात्राओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे फॉर्म-06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वार्षिकोत्सव में श्री गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों द्वारा विज्ञान, कृषि, इतिहास, अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान विषयों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

Related Articles

Back to top button