Uncategorized

संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में उतरे छात्र संगठन एआईडीएसओ, युवा संगठन- एआईडीवाईओ व किसान संगठन-एआईकेकेएमएस

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

      जौनपुर। मजदूर विरोधी - चार श्रम कोड, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण सहित सरकार की अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एआयूटीयूसी सहित देश की प्रमुख ट्रेड यूनियनों व फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर आज 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने हेतु जौनपुर में जुलूस व जन सभा आयोजित की गई। जुलूस की शुरुआत रोडवेज बस अड्डा जौनपुर से की गई, जो जिला मुख्यालय पर पहुंच कर जन सभा के रूप में तब्दील हो गई। 
     जुलूस में ट्रेड यूनियन- एआईयूटीयूसी, किसान संगठन-एआईकेकेएमएस, छात्र संगठन- एआईडीएसओ, युवा संगठन- एआईडीवाईओ, महिला संगठन- एआईएमएसएस के अलावा अन्य संगठनों से सैकड़ों मजदूर-किसान, छात्र-नौजवान व महिलाएं शामिल हुई। जिन्होंने जुलूस में - चार लेबर कोडों व नियमों को रद्द करो। मजदूरों का न्यूनतम मासिक वेतन 30000₹ लागू करो। सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण करना बंद करो। स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो। सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी नियुक्ति करो। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाओ। सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारण्टी दो। बिजली संशोधन अधिनियम 2023 रद्द करो। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो। सरकारी स्कूलों को बंद करने वाली क्लोजर-मर्जर पालिसी रद्द करो। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर रोक लगाओ। जैसे जोरदार नारे लगाये।
  वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूंजीपतिपरस्त नीतियां लागू कर आम जनता पर कहर ढा रही है। परिणामस्वरूप देश में गरीबी अमीरी का फासला बढ़ता जा रहा है। आजादी के 78 सालों के बाद भी किसी भी जन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोकतंत्र में "जनता का, जनता द्वारा व जनता के लिए" चुनी गई सरकार की परिभाषा अब "पैसा का, पैसा द्वारा व पैसा के लिए" के रूप में बदल गई है। इसलिए आम जनता के सामने सिर्फ आन्दोलन ही एकमात्र रास्ता रह गया है, जिससे वह अपने हक और अधिकारों को प्राप्त कर सकती है। 
  इस अवसर पर प्रवीण कुमार शुक्ल, श्रीपति सिंह, अशोक कुमार खरवार, रामप्यारे एडवोकेट, प्रमोद कुमार शुक्ल, लालताप्रसाद मौर्य, विजय सिंह मौर्य, इन्दुकुमार शुक्ल, दिलीप कुमार, रविशंकर मौर्य, लालप्रकाश राही, संतोष कुमार प्रजापति, राजबहादुर विश्वकर्मा, रामसिंगार दूबे, पूनम प्रजापति, अंजली सरोज, राकेश निषाद, विनोद मौर्य, शिवभवन सिंह, योगेश द्विवेदी, संजय सिंह, नन्हकूराम, अजय चौरसिया, सुभाष पटेल, अरूण कुमार सिंह, गौरव सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, बिन्दू यादव, सुनीता यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button