जी न्यूज 7
जौनपुर में लूट के आरोपी को पकड़ने गई
पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो पुलिस कर्मी घायल


जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी पंकज गौतम को गिरफ्तार करने गई एसओजी टीम और पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पंकज के दादा पन्ना की तेरहवीं शुक्रवार को है। ऐसे में तमाम लोग घर पर जुटे थे। पुलिस पहुंची तो घर के साथ ही ग्रामीणों ने एसओजी टीम एवं पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एसओजी सिपाहियों के अलावा सिकरारा थाने के एक उपनिरीक्षक विनोद सिंह के घायल हो गए।
उधर, सूचना पर पहुंचे बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन का शीशा टूट गया। बवाल की सूचना पर करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला।