Uncategorized

राष्ट्र हित में “राष्ट्रीय लोकनायक पार्टी” का गठन जरूरी– सुनील कुमार शुक्ल

“UGC बिल का विरोध करना, भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना, आम जनता की आर्थिक बदहाली आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। भारत के उच्च धनी व्यापारी और ज्यादा धनवान होते चले जा रहे हैं और छोटे व्यापारी तथा आम जनता गरीब होती चली जा रही है। भाजपा के शासन में यह बदलाव तेजी से हुई है। आर्थिक खाईयां बढ़ती चली जा रही है। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति, ’सम्पूर्ण क्रान्ति’ आवश्यक है।” पहली बार संपूर्ण क्रांति इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्र में जबरदस्ती इमरजेंसी पीरियड के विरुद्ध था। लेकिन यह दूसरी बार संपूर्ण क्रांति का नारा वर्तमान केंद्र की सरकार, उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार के विरुद्ध है। जो इंदिरा गांधी के जैसे ही तानाशाही रवैया दिखा रही है। इस लिए पुन:एक बार संपूर्ण क्रांति आवश्यक हैं ।
यह पार्टी सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी अनुचित, अवैज्ञानिक, अलोकतांत्रिक, अमर्यादित और संकुचित मानसिकता वाले कदम की निंदा करता है। अब स्वतंत्र भारत में फुट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी यहां सभी जातियों और सभी धर्मों का समान महत्व है। जगत सेठ और दीवान चंद्र जैसे व्यापारियों ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बुलाकर भारत को गुलाम बनाया था। आज कुछ व्यापारी वर्ग शासन सत्ता में पहुंच कर राष्ट्र को तोड़ना चाहते हैं राष्ट्र को बेचना चाहते हैं। हम भारत के लोग इस राष्ट्र को न तोड़ने देंगे न झुकने देंगे। भारत राष्ट्र विरोधी किसी भी क़दम का लोकनायक पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, हम सड़क से संसद तक एक कर देंगे।
यह पार्टी ब्राह्मण सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेगा। पार्टी भारत के जितने भी विवादित मुद्दे हैं, उन सबका निदान बलपूर्वक कोई कानून बनाकरके नहीं बल्कि आपसी सहमति से भाईचारा के द्वारा समाधान चाहता है।
हिंदी नववर्ष/चैत्र प्रतिपदा: 19/20 मार्च 2026 को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकनायक पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक प्रस्तावित है। आप सभी से विनम्र निवेदन है इस बैठक में विद्वान अधिवक्ता गण और विद्वान व्यक्तियों से सुझाव आमंत्रित कर नई पार्टी का गठन कर दिया जाएगा। आप सभी से विनम्र निवेदन है जो भी विद्वान इस पार्टी के कोर कमेटी में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड तथा एक फोटो भेजें।
इस आसय की सुचना लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थित जय प्रकाश नारायण संग्रहालय में भारत रत्न जय प्रकाश नारायण (J P) की प्रतिमा को सम्मानित करते हुए सुनिल कुमार शुक्ल ने दी है। सुनील कुमार शुक्ल, एडवोकेट, हाईकोर्ट इलाहाबाद तथा संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकनायक पार्टी और पूर्व सांसद प्रत्याशी-2024 कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button