Uncategorized
सिंगरामऊ थाने में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंगरामऊ थाने में प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ , जिसमें दो प्रार्थना पत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त हुए,प्रभारी निरीक्षक ने एक प्रार्थना पत्र को आपसी सुलह समझौते से मौके पर ही सुलझा दिया,इस मामले के सुलझ जाने से दोनों पक्ष संतुष्ट हुए क्योंकि ये मामला काफी लंबे समय से चल रहा था,जबकि दूसरे मामले को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाधान दिवस का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो और आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे,इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी,हल्का लेखपाल एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।