Uncategorized

बदलापुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को डीएम डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुआ आयोजित किया गया। इस दौरान छेत्र के सैकड़ों फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिले के नए पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह एवं जिले के संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने आम जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। समाधान दिवस में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुई इनमें राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस विभाग, विकास विभाग एवं सामाजिक मामले प्रमुख थे,मौके पर ही 15 मामले का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने एस, आई, आर, एवं निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आगामी प्रक्रियाएं सरकार के मंशानुरूप समय से पूरी हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह,क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी,नायब नाजिर हमीद अहमद,एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button