Uncategorized

महराजगंज जनपद के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। घुघली थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में एक अल्टो कार पलट गई, हालांकि सभी सवार बाल-बाल बच गए।

जी न्यूज़ घुघली

जानकारी के अनुसार निचलौल की ओर से तेज रफ्तार अल्टो कार गोरखपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मुख्य चौराहे पर पहुंची, उसी समय घुघली की तरफ से शिकारपुर की ओर जा रही मारुति जेन अचानक सामने आ गई। सामने वाहन आते ही अल्टो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर मारुति जेन से टकरा गया और पलटकर चारों पहियों के बल ऊपर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने भिजवाया।

बताया जा रहा है कि कार सवार निचलौल से तिलक समारोह में शामिल होकर गोरखपुर के मोतीराम क्षेत्र लौट रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर बाहरी चोट नहीं आई, हालांकि आंतरिक चोट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी को एहतियातन पूछताछ के लिए थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button