Uncategorized

रफ्तार पर ब्रेक: 15 वाहनों का चालान, 30 हजार जुर्माना —महराजगंज में चला सख्त जागरूकता अभियान

जी न्यूज़ शैलेश कुमार

महराजगंज, 02 मार्च 2026।
आगामी त्योहारों को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में यातायात पुलिस ने सख्ती और जागरूकता का दोहरा अभियान चलाया। सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया।
थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के अंतर्गत परतावल–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर ओवरस्पीडिंग के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की। तेज गति से वाहन चलाते पाए गए चालकों को मौके पर रोककर न केवल चेतावनी दी गई, बल्कि यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों का चालान किया गया और नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों से 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “त्योहारों की खुशियां तभी सुरक्षित हैं, जब हम सड़क पर जिम्मेदारी निभाएं। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।”
जनपद पुलिस का यह अभियान न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास भी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button