Uncategorized

घुघली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

जी न्यूज़ घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द-बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही घुघली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान विकास (पुत्र योगेंद्र), निवासी पचाड़, थाना कप्तानगंज थाना क्षेत्र, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है।

इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button