खड्डा तहसील में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
डीएम और एसपी ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी टीम बनाकर मौके पर जाएं और शिकायतों का गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और जल्द निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्च स्तर से होना है, उनकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए ताकि समय से उचित कार्रवाई हो सके।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर