सगे भाई ने लगाया सगे भाई पर मां की हत्या का आरोप======
बृजमनगंज महाराजगंज (लेहरा स्टेशन)- जनपद महाराजगंज के ग्राम सभा बरगाहपुर के टोला शिवजोत में एक बड़े भाई महेंद्र कुमार ने अपने दूसरे छोटे भाई विनोद कुमार पर मां श्री पाती देवी की हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन पत्र लिखा बताते चलें कि ग्रामसभा बरगाहपुर के टोला शिवबरनजोत में अनुसूचित जाति की महिला जिसके दो पुत्र महेंद्र और विनोद भारती दोनों अलग-अलग रहते हैं जिसमें माता की दोनों ने बारी-बारी से प्रताड़ना की और उसे घर से बाहर निकाल दिया लोगों ने ऐसा बताया कि बारी-बारी से दोनों ने प्रताड़ित किया था जिससे वह लगभग कुछ महीनों से वृद्धा लेहरा स्टेशन पर चुरा मशीन के बगल में टीन शेड में रहती थी।
आवेदन में महेंद्र कुमार ने लिखा कि उसकी माता जी 3 तारीख से लापता थी जिससे बहुत खोजबीन की गई और खोजबीन करने पर उनकी लाश रेलवे ट्रैक के पास मिली सूचना मिलते ही महेंद्र कुमार ने अपने मां श्री पाती देवी के पास पहुंचकर शिनाख्त की और फिर आवेदन देकर अपने भाई विनोद कुमार भारती को प्रशासन के द्वारा कार्यवाही करने की मांग करते हुए आवेदन पत्र लिखा। खबर प्रकाशित होने तक जानकारी मिली की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है इस दौरान जब मीडिया कर्मी ने बयान लिया तो उनके छोटे भाई विनोद कुमार की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि उनको कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां गई थी और उनका मृत शरीर कहां पाया गया और उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें सुबह में यह जानकारी मिली है कि मेरी सासू मां श्री पाती देवि का हत्या हो गया इसके पहले उन्होंने यह पूछने पर बताया कि इसकी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति विनोद भारती को लोग हत्या के आरोप में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे बृजमनगंज थाने के टीम ने विनोद कुमार भारती को गिरफ्तार करके थाने पर बैठाया है और इन सबके बीच मृत महिला की एक नातिन ने भी पुलिस प्रशासन को मीडिया कर्मियों के द्वारा यह सूचित करते हुए कहा कि अपराधियों पर उचित कार्यवाही की जाए और उन्हें दंड दिया जाए इस मामले में थाना अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा मृत महिला के बड़े पुत्र महेंद्र ने दिया है और उसने अपने छोटे भाई विनोद पर मां की हत्या का आरोप लगाया लेकिन लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जैसे ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आती है उचित कार्यवाही की जाएगी।
