Uncategorized

पनकी धाम रेलवे स्टेशन का आज पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

25 करोड़ से बनकर तैयार कानपुर के पनकी धाम स्टेशन का पीएम ने किया लोकार्पण
25 करोड़ से बनकर तैयार कानपुर के पनकी धाम स्टेशन का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को  हरियाणा के जींद से वर्चुअल माध्यम से पनकी धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस स्टेशन को पूरी तरह नए और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है. पनकी धाम के साथ फतेहपुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि पनकी धाम स्टेशन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था और अब वही इसका लोकार्पण भी कर रहे हैं. रेलवे अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्टेशन परिसर को सजाया गया है.

कानपुर से विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button