Uncategorized

शारदीय नवरात्रि व दुर्गापूजा को लेकर सिंदुरिया पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त

सिंदुरिया (महराजगंज)।

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गापूजा के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना सिंदुरिया पुलिस के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रही। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है

Related Articles

Back to top button