Uncategorized

महराजगंज: KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

#महराजगंज। साइबर अपराधों से बचाव के लिए आज KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम थाना महराजगंज की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ई-मेल फिशिंग, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। टीम ने लोगों को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button