Uncategorized

एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीएम का औचक निरीक्षण

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को जिलाधिकारी ने डॉ राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज तथा मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए जनपद में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button