Uncategorized

डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में उप निरीक्षक नागरिक सुरक्षा पुलिस परीक्षा सकुशल संपन्नघुघली/महराजगंज

उपनगर घुघली स्थित डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में रविवार को उप निरीक्षक नागरिक सुरक्षा पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर कुल 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 177 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 63 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्र व्यवस्थापक के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह मौजूद रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्याम बहादुर, सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकुमार चौरसिया, परीक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता तथा उप परीक्षा अधीक्षक आशुतोष पांडे ने परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र प्रभारी प्रवीण नायक, केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी गौरव सिंह, चौकी प्रभारी घुघली अशोक गिरी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

जी न्यूज़ शैलेश कुमार

Related Articles

Back to top button