महराजगंज, 10 फरवरी 2023, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री लालमन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है
कि बाल संरक्षण अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उ0प्र0 मदरसा शिक्षा विद्यालयों में अध्ययनरत, छात्रावास एवं बाल संरक्षण संस्थानों में रहने वाले बच्चों के लिये प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता हेतु दो वर्ग बनाये गए हैं। प्रथम वर्ग में कक्षा 1 से कक्षा-5 तक तथा दूसरे वर्ग में कक्षा-6 से कक्षा 12 तक के छात्र सम्मिलित होंगे। प्रतियोतिगता छात्रों को उनके अधिकार एवं पात्रता हेतु सशक्त व जागरूक बनाने के लिये आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में पंजीकरण कराने की वेबसाइट [email protected] पर एन०सी०पी०सी०आर की निम्न यू०आर०एल० https://ncpcr.gov.in/champions के माध्यम से उपलब्ध है। पंजीकरण कराने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2023 है। यह कार्यक्रम National Youth Day/ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रारम्भ हो रहा है। प्रतियोगिता में छात्रों को पोर्टल पर आनलाईन बहुविकल्पीय प्रश्नावली उपलब्ध होगी, जिसके पूर्ण होने के उपरान्त छात्रों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।




