छात्रों से वसूली जा रही अधिक फीस विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
ज़ी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ धर्मपाल की रिपोर्ट
https://youtu.be/nMVLx489YBs
https://youtu.be/6_6RuQdHBCQ
https://youtu.be/haONgt2FCmc
पूरनपुर-पीलीभीत:- पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय, स्वामी एजुकेशन महाविद्यालय और लक्ष्य डिग्री कॉलेज के द्वारा छात्रों से परीक्षा शुल्क अधिक वसूला जा रहा है। छात्रों का आरोप है, कि शासन के द्वारा ₹800 परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया था। उसके बावजूद भी महाविद्यालय में छात्रों से 1950 रुपए परीक्षा शुल्क और ₹150 ऑनलाइन फीस जमा करने के नाम पर वसूली की जा रही है। जिसके चलते छात्र काफी परेशान है, इसको लेकर आज कई विद्यालयों के छात्रों ने तहसील परिसर में पहुंचकर कुलसचिव परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में न्यायिक तहसीलदार को सौंपा जिसमें मांग की गई है। शासन स्तर से जारी फीस को ही वसूला जाए इससे अधिक फीस वसूली बंद नहीं की गई। तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।