Uncategorized

महराजगंज, 20 मार्च। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन विकास खण्ड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के

सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 43.62 लाख रुपये की लागत से इस मंदिर के विकास कार्य की आधारशिला रखी गई l
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर न केवल इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर के सुंदरीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करें और मंदिर की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को स्थायी स्वरूप दिया जा सकता है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह, ग्राम प्रधान रवि पासवान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश अग्रहरी, कन्हैया मोदनवाल राज कुमार पासवान, दीपक यादव, उमेश प्रजापति, संजय पटेल, दुर्विजय पटेल, सुरेश पासवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button