अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव व नागेंद्र शुक्ला ने किया धरने का समर्थन
G New Live
संवादाता कुलसुम नौतनवा


नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने गैस सिलेंडर की दिक्कत को लेकर अपने कैंप कार्यकाल से गैस की कालाबजारी बंद करो बंद करो की नारेबाजी करते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को लिखे ज्ञापन उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को दिए।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गैस रिफिल हेतु उपभोक्ताओं द्वारा आनलाइन बुकिंग के बाद प्राप्त डीएसी बुकिंग नंबर पर ही उन्हें गैस रिफिल होम डिलीवरी द्वारा उपलब्ध कराया जाए। एजेंसी प्रबंधन द्वारा एजेंसी कार्यालय से जो पर्ची काटा जा रहा है और उसके लिए लंबी लंबी घंटों लाइन लगवाया जा रहा नियम के विरुद्ध है।
एजेंसी प्रबंधन के कर्मचारी व संबंधित अन्य का बंद रहता है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाता। लिहाजा नियमित रूप से आफ़िस टाइम में काल सेंटर स्थापित किया जाए। किसी भी दशा में हाइवे अथवा नगर के सड़को पर रिफिल के लिए उपयोक्ताओं को घंटों लाइन लगाने के लिए विवश ना किया जाए। रिफिल वितरण में अपना पराया और भेदभाव न करे। गैस रिफिल पर निर्धारित धन राशि ही गैस उपभोक्ताओं से लिया जाए। गैस एजेंसी प्रबंधन व जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया जाए।
सुधांशु वर्मा, हरिनारायण लोध, प्रेम जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, सुनील यादव, सुमन देवी, सीमा देवी, सरोज देवी, वंदना देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।
एसडीएम नवीन प्रसाद के आश्वाशन पर धरना हुआ समाप्त एसडीएम ने बताया कि तीन दिन में गैस सिलेंडर की व्यवस्था सही हो जाएगी।